Skip to main content
मेरी कहानी मेरी जुबानी
मेरा नाम शिवांगी जैन है और मे एक मध्यम वर्गीय परिवार से हूँ मेरे घर मे पांच लोग है माँ पापा और हम तीन बहनें । में अपने घर में सबसे छोटी हूँ जैसा कि आप सबको पता है हर इंसान की जिंदगी मे उसके अपने कुछ सपने होते है किसी को डॉक्टर किसी को इंजेनिएर बनना होता है लेकिन मेरा सपना था की खुद को साबित करके दिखाना है की लोग मुझे जाने मुझे पहचाने लेकिन रास्ता नही था मेरे पास धीरे धीरे जैसे जैसे मे बड़ी हुई लगभग मे पाचवी कक्षा में थी तब स्कूल मे प्रोग्राम किया था तबसे मुझे माइक से प्यार होने लगा धीरे धीरे मेरा डर बिल्कुल से चला गया मैंने बहुत से प्रोग्राम किये मंच पर जैसे ही मेरी बारहवीं पास हुई तो पापा जी ने b.s.c में एडमिशन करा दिया लेकिन मेरा मन कुछ और ही था जब में फर्स्ट एअर मे थी तब मुझे समझ आया की मुझे पत्रकारिता मे जाना है शायद तबतक देर बहुत हो चुकी थी फीस जमा हो गयी थी मैंने भी बोला ठीक है जैसे ही दूसरा साल आया मैंने फिर सोचा मैं में b.s.c छोड़ दूँ लेकिन मेरी कोशिश फिर नाकाम हो गयी लेकिन मैंने हार नही मानी क्योंकि कही न कही मुझे लगता था मै इस कोर्स से खुद को साबित कर सकती हूँ अपनी एक अलग पहचान बना सकती हूँ भले ही 2 साल में कुछ समझ नही आया तो मैंने लिखना प्रारम्भ किया अखबार में मेरे लेख निकलने लगे फिर b.s.c का तीसरा साल आया तो मैंने मन बना लिया मुझे यहां से निकलना है पापा जी को मनाना थोड़ा सा मुश्किल था लेकिन नमुमकिन नही पापा जी भी मान गए उन्होंने मुझे मुरादाबाद तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी मे दाखिला दिला दिया कभी झांसी से दूर गयी नही थी माँ पापा से दूर कभी रही नही सफर बहुत मुश्किल था और इस सफर मे कठिनाईयां भी बहुत आई कुछ दोस्त भी बने बहुत अच्छे और कुछ ने साथ भी छोड़ा वहां मे एक मेम से मिली जिन्होंने मुझे ये सिखाया की हर दिन अपने लिए कुछ करो क्योंकि समय बहुत कीमती है ये बात मेरे दिल को छु गयी फिर हर दिन में खुद के लिए अपने सपने के लिए कुछ न कुछ करने लगी फिर मैने अपने लेखन को और आगे बढ़ाया झांसी सेअपनी बात दिल्ली, जयपुर,मेरठ के अखबारों तक पहुँचायी धीरे धीरे मेरा सफर चलता रहा 6 महीने निकल गए जैसे ही दूसरा सेमेस्टर आया मैंने एक चैनल को जॉइन किया उसमे 2 महीने सीखा किसी कारणवश उसे छोड़ना पड़ा फिर मेरे पत्रकारिता के पेपर आये जैसे ही पेपर का रेसल्ट आया मेम का फोन आया की शिवांगी आप ने दूसरे नम्बर पर टॉप किया है मेरी खुशी का ठिकाना नही था उस टाइम मेरे घरवाले मुझसे बहुत खुश हुए ऐसे ही अभी मेरा पत्रकारिता का सफर चल रहा है बस इतना कहना चाहूँगी की कोशिश करने वालों की कभी हार नही होती अगर आपके सपने सच्चे है तो अवश्य उन्हें मंज़िल मिलेगी ।।
Brilliant
ReplyDelete